Categories: News-Headlines

हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर जिले में भूस्‍खलन में नौ पर्यटकों की मौत

हिमाचल प्रदेश के किन्‍नौर जिले में सांगला-चिटकुल मार्ग पर आज एक पर्यटक टैम्‍पो ट्रेवलर पर बड़े पत्‍थर गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि मृतकों में पांच पुरुष और चार महिलायें शामिल हैं।

दुर्घटनाग्रस्‍त बस 11 पर्यटकों को लेकर किन्‍नौर जिले के चिटकुल से सांगला जा रहा थी। बटसेरी के पास भूस्‍खलन के चलते बड़े बोल्‍डरों से बस बुरी तरह क्षतीग्रस्‍त हो गई। जिसके चलते नौ लोगों की मृत्‍यु हो गई और सभी मृतक छत्तीसगढ़ और राजस्थान के हैं। इस घटना से बतसेरी का बेली ब्रिज भी बुरी तरह से छतीग्रस्‍त हो गया है। वहीं प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत, बचाव कार्य चलाया जा रहा है। घायलों को सांगला सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रशासन को राहत, बचाव कार्य सुनिश्चित करने तथा प्रभावितों को तुरंत राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने किन्‍नौर दुर्घटना पर शोक व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा है कि घायलों के इलाज के सभी प्रबंध किए जा रहे हैं। दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये दिए जाएंगे। घायलों को 50-50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

3 hours ago

सरकार ने धोलेरा विशेष आर्थिक क्षेत्र में भारत के पहले चिप फैब्रिकेशन प्लांट की अधिसूचना जारी की

सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More

3 hours ago

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More

3 hours ago

ईरान परमाणु हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले समृद्ध यूरेनियम को सौंपने पर सहमत: अमेरिकी राष्ट्रपति

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More

3 hours ago

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की

ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More

5 hours ago

NHRC ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की ऑनलाइन सुनवाई की

भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.