Categories: News-Headlines

हिंद महासागर टूना आयोग के डेटा संग्रह और सांख्यिकी पर 19वें कार्य दल की बैठक का आज मुंबई में उद्घाटन किया गया

मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय का मत्स्य पालन विभाग 28 नवंबर से 2 दिसंबर 2023 तक हिंद महासागर टूना आयोग (आईओटीसी) के डेटा संग्रह और सांख्यिकी (डब्ल्यूपीडीसीएस19) पर 19वें कार्य दल की बैठक का आयोजन कर रहा है। इस बैठक का उद्घाटन मुंबई के सेंट रेगिस होटल में किया गया।

इस बैठक का आयोजन हिंद महासागर टूना आयोग और सरकार के मत्स्य पालन विभाग ने सयुक्त रूप से किया है। बैठक में विश्व भर के टूना मत्स्य पालन क्षेत्र से जुड़े प्रसिद्ध वैज्ञानिक और विशेषज्ञ शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर मत्स्य पालन विभाग की संयुक्त सचिव नीतू कुमारी प्रसाद और महाराष्ट्र सरकार के मत्स्य पालन आयुक्त अतुल पाटने भी उपस्थित थे।

टूना मछली और अन्य बड़ी पेलैजिक प्रजातियां, जैसे बिलफिश, शार्क और शंकुश आर्थिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। सिर्फ टूना मछली के निर्यात से वर्ष 2018 में 41 बिलियन डॉलर का वार्षिक व्यापार हुआ। इन प्रजातियों की अंतर्राष्ट्रीय दायरे में बेहतर प्रबंधन और संरक्षण के लिए सहयोगी प्रयासों की आवश्यकता है।

इंडोनेशिया, फ्रांस, स्पेन, यूरोपीय संघ (ईयू) के अन्य देशों, सेशेल्स, तंजानिया, ईरान, थाईलैंड, जापान, श्रीलंका, ओमान और भारत जैसे देशों के प्रतिभागियों ने व्यक्तिगत रूप से बैठक में भाग लिया। इसके अतिरिक्त विभिन्न अन्य देशों, हिंद महासागर टूना आयोग और वैज्ञानिक संगठनों के कई प्रतिभागी वर्चुअल मोड में भी बैठक में भाग ले रहे हैं।

इस दौरान बैठक में डेटा संग्रह, संकलन और आईओटीसी को रिपोर्टिंग में विभिन्न देशों द्वारा अपनाई गई मौजूदा वैज्ञानिक विधियों पर विचार-विमर्श एवं विश्लेषण होगा और हिंद महासागर क्षेत्र में डेटा संग्रह व सांख्यिकी के उन्नत और सरलीकृत तरीके प्रस्तुत किया जाएंगे। इस बैठक के बाद 4-8 दिसंबर, 2023 के दौरान उसी स्थान पर हिंद महासागर टूना आयोग की मुख्य वैज्ञानिक समिति की बैठक होगी, जिसमें हिंद महासागर में टूना और टूना जैसी प्रजातियों के सतत प्रबंधन से संबंधित वैज्ञानिक सिफारिशों के लिए डब्ल्यूपीडीसीएस और विभिन्न अन्य कार्य दलों की सिफारिशों पर विचार किया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.