खान मंत्रालय के तहत एक मिनीरत्न श्रेणी- I पीएसयू (अनुसूची ए) हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने आज वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भारत सरकार को 74.20 करोड़ रुपये के लाभांश का भुगतान किया है, जो दीपम दिशानिर्देशों के अनुपालन में कर के बाद लाभ (पीएटी) का 30.01 प्रतिशत है। यह इक्विटी शेयर पूंजी के 23.20 प्रतिशत के बराबर है। इससे पहले कंपनी के शेयरधारकों ने इस साल सितंबर में हुई 55वीं वार्षिक आम बैठक में लाभांश के भुगतान की मंजूरी दी थी। सभी शेयरधारकों के लिए कुल लाभांश भुगतान 112.17 करोड़ रुपये है। कंपनी द्वारा घोषित प्रति शेयर लाभांश अब तक का सबसे अधिक लाभांश है।
वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान, कंपनी ने शुद्ध कारोबार 1812 करोड़ रुपये और कर पूर्व लाभ 381.76 करोड़ रुपये हासिल किया, जो अब तक का सर्वाधिक है। कंपनी वर्तमान में 12.2 मिलियन टन प्रतिवर्ष अयस्क उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के लिए अपनी खदान विस्तार योजना लागू कर रही है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment