Categories: News-Headlines

हिंदी में आज के अखबारों की सुर्खियां 25 जुलाई 2021

आज प्रकाशित सभी समाचार पत्रों ने तोक्यो ओलिंपिक में मीराबाई चानू की सफलता को सचित्र प्रकाशित किया है। दैनिक जागरण ने लिखा है- चानू की चांदी। वहीं लोकसत्य के शब्द हैं- देश को मिला पहला मैडल। दैनिक ट्रिब्यून की सुर्खी है- 21 साल बाद खुशियों की चांदी। ‘मीरा’ हो गई मगन शीर्षक से हरिभूमि की पहली खबर है- पांच साल से इस दिन का इंतजार था। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और खेलमंत्री की बधाई प्रकाशित करते हुए जनसत्ता लिखता है- पहले ही दिन भारत की चांदी।

राष्ट्रीय सहारा के मुखपृष्ठ की खबर है- ड्रोन गतिविधियों को लेकर भारत ने पाकिस्तान के समक्ष दर्ज कराया कड़ा विरोध। पंजाब केसरी ने लिखा है- एलएसी पर 15 हजार सैनिक भेजे गए।

सीबीआई की कार्रवाई शीर्षक से जनसत्ता ने लिखा है- जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में 40 जगह छापे। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर शस्त्र लाइसेंस देने का मामला।

अमर उजाला की सुर्खी है- दिल्ली में कल से मेट्रो और बसों की सभी सीटें होंगी फुल, सिनेमाघर भी खुलेंगे। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे साप्ताहिक बाजार।

कोविन पोर्टल पर तीन नई सहूलियतें शुरू करने का समाचार हिंदुस्तान के पहले पन्ने पर है। दैनिक भास्कर ने एम्स नई दिल्ली के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया का बयान सचित्र प्रकाशित किया है- बच्चों के लिए टीका सितंबर तक आ सकता है।

वीर अर्जुन के वाणिज्य पन्ने की खबर है- जरूरी चिकित्सा उपकरणों पर व्यापार मार्जिन सीमित किए जाने के बाद 620 उत्पादों के दाम घटे। पत्र यह भी लिखता है- 2030 तक भारतीय फार्मा उद्योग 130 अरब डॉलर का होगा।

नवभारत टाइम्स की सुर्खी है-कॉउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स में दिल्ली एनसीआर में दसवीं के शत-प्रतिशत नतीजे। राजस्थान पत्रिका ने मुखपृष्ठ पर लिखा है- सीबीएसई ने 2022 के लिए नौवीं से लेकर 12वीं कक्षा का संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया और अमर उजाला की यह खबर ध्यान खींचती है- अब बृहस्पति के चांद पर जीवन तलाशेगा नासा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.