Categories: News-Headlines

हर घर तिरंगा अभियान का खर्चा अब कम्‍पनी अधिनियम के अंतर्गत कॉरपोरेट सामाजिक गतिविधियों में शामिल

कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय ने कहा है कि कंपनियां हर घर तिरंगा अभियान से संबंधित गतिविधियों के लिए अपने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्‍व – सी.एस.आर. फंड से खर्च कर सकती हैं। मंत्रालय ने कहा है कि इस अभियान से संबंधित गतिविधि‍यों के लिए सी.एस.आर. निधि खर्च किए जाने को कंपनी अधिनियम की सातवीं अनुसूची के अंतर्गत संस्‍कृति संबंधी शिक्षा को प्रोत्‍साहन देने के तहत पात्र समझा जाएगा।

सरकार आजादी का अमृत महोत्‍सव के रूप में हर घर तिरंगा अभियान आयोजित कर रही है। इसका लक्ष्‍य देश की स्‍वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर लोगों को राष्‍ट्रीय ध्‍वज अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित करना है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

3 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

3 hours ago

This website uses cookies.