हरियाणा चुनाव आयोग ने राज्य के दस जिलों में तीन स्तरीय पंचायती राज संस्थानों के मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।
पहले चरण में भिवानी, फतेहाबाद, झज्जर, जींद, कैथल, महेन्द्रगढ़, नूह, पंचकुला, पानीपत और यमुना नगर जिले में चुनाव होंगे। जिला परिषद और पंचायत समिति के चुनाव तीस अक्तूबर को कराए जाएंगे, जबकि पंचायत चुनाव के लिए अगले महीने की दो तारीख को वोट पड़ेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। इसके साथ ही पहले चरण के दौरान राज्य के जिन दस जिलों में मतदान होगा, उनमें आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। पंचकुला में राज्य के चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने कहा कि शेष बारह जिलों के लिए मतदान का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा। संबद्ध जिलों को साढ़े 33 हजार इलेक्ट्रॉनिक मशीने उपलब्ध करायी गई हैं। सरपंच, सदस्य पंचायत समिति और सदस्य जिला परिषद के लिए अलग-अलग वोटिंग मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment