हमास संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि युद्ध शुरू होने के बाद से गाजा में 11 हजार 78 लोग मारे गए और 27 हजार से अधिक घायल हुए। इनमें चार हजार पांच सौ छह बच्चे और तीन हजार से अधिक महिलाएं हैं। खबरों के अनुसार प्रत्यक्षदर्शी ने बताया है कि इस्राइली सेना गाजा के प्रमुख अस्पताल अल-शिफा के नजदीक पहुंच गए हैं। अस्पताल के अंदर और बाहर विस्फोट की भी खबरें हैं। इस्राइल ने भी अल-शिफा के नजदीक अपनी सेना की पुष्टि की है।
अमरीका के अनुसार उत्तरी गाजा में प्रतिदिन चार घंटे का सैन्य विराम किया जाएगा, जिससे सामान्य लोग वहां से निकल सकें। हालांकि इसके शुरू होने की संभावना नहीं है। सात अक्टूबर को हमास ने इस्राइल पर हमला किया था और कम से कम एक हजार चार सौ लोगों को मार दिया था। हमास ने 240 से अधिक लोगों का अपहरण भी कर लिया था। इसके बाद इस्राइल ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गाजा पर धावा बोल दिया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment