आज हनुमान जन्मोत्सव देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। हनुमान जयंती चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस अवसर पर श्रद्धालु हनुमान जी की पूजा अर्चना कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर देशवासियों को बधाई दी है। अपने एक ट्वीट में कहा, “आप सभी को हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं। इस पावन पर्व पर भगवान हनुमान के चरणों में वंदन के साथ मैं हर किसी के कल्याण की कामना करता हूं।”
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आज हनुमान जन्मोत्सव की तैयारी पर सभी राज्यों को परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने सभी राज्य सरकारों को कानून और व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वालों पर नजर रखने को कहा है। मंत्रालय ने यह सलाह रामनवमी समारोह के दौरान पश्चिम बंगाल और बिहार में झड़पों की घटनाओं के कारण जारी की है।
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment