Categories: News-Headlines

हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा में कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021 पारित

विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच लोकसभा और राज्यसभा में कृषि क़ानून निरसन विधेयक, 2021 पारित हुआ।

लोकसभा में विपक्ष के हंगामे के बीच कृषि कानून निरसन विधेयक-2021 पारित हो गया है। कृषि मंत्री नरेन्‍द्र सिंह तोमर द्वारा तीनों कृषि कानूनों को निरस्‍त करने संबंधी विधेयक पेश करने पर विपक्षी सदस्‍य पहले चर्चा की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने कहा कि चर्चा तभी संभव है, जब सदन सुचारू रूप से चले। हंगामे के बीच सदन में कृषि कानून निरसन विधेयक पारित कर दिया गया। इसके बाद अध्‍यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक स्‍थगित कर दी।

इससे पहले संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन लोकसभा की कार्यवाही शुरू होने पर हिमाचल प्रदेश में मंडी निर्वाचन क्षेत्र तथा मध्‍यप्रदेश में खंडवा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व कर रहे दो नव-निर्वाचित सदस्‍यों को आज शपथ दिलाई गई। इसके बाद लोकसभा अध्‍यक्ष ने दिवंगत कल्‍याण सिंह और ऑस्‍कर फर्नान्‍डीज सहित आठ सदस्‍यों को श्रद्धांजलि दी।

विपक्ष द्वारा हंगामे के बीच राज्यसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पारित हुआ। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने राज्यसभा में कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 पेश किया।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

5 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.