Categories: News-Headlines

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने चुनाव होने वाले पांच राज्यों में टीकाकरण की स्थिति और जनस्वास्थ्य क्षेत्र में आपात स्थिति का सामना करने के उपायों की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पांच राज्यों उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर, उत्तरप्रदेश और पंजाब की एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। बैठक में इन राज्यों में टीकाकरण की स्थिति और जनस्वास्थ्य क्षेत्र में आपात स्थिति का सामना करने के उपायों की समीक्षा की गई।

उत्तराखंड और गोवा ने रिपोर्ट दी कि टीके की पहली और दूसरी खुराक लगाने के मामले में दोनों राज्यों का औसत राष्ट्रीय औसत से अधिक है, जबकि उत्तरप्रदेश, पंजाब और मणिपुर में कोविड-19 टीकाकरण के कवरेज का औसत राष्ट्रीय औसत से कम है। समाचार मिलने तक टीके की कुल 142.38 करोड़ खुराकें लगाई गईं, जिनमें से 83.80 करोड़ से अधिक पहली और 58.58 करोड़ से अधिक दूसरी खुराक दी गई।

राज्यों को सलाह दी गई कि वे कोविड टीके के सभी पात्र लोगों को पहली खुराक लगाने में तेजी लायें तथा यह सुनिश्चित करें कि जिन लोगों को दूसरी खुराक देने का समय हो गया है, उन्हें दूसरी खुराक लगा दी जाये। इस उद्देश्य के लिये जिलावार साप्ताहिक टीकाकरण कार्यान्वयन योजनायें तैयार की जायें। राज्य अधिकारियों से कहा गया कि वे दैनिक आधार पर इसके क्रियान्वयन की समीक्षा करते रहें।

चुनाव वाले राज्यों को सलाह दी गई है कि वे जांच में गति लायें, ताकि संक्रमित मामलों की तुरंत पहचान हो सके और इसका समय पर सामना करने के लिये फौरन कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाये कि धीमी जांच के कारण कहीं मामलों में अचानक तेजी न आने पाये।

राज्य अधिकारियों को सख्त सलाह दी गई है कि वे कोविड उपयुक्त व्यवहार का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें तथा उसे कारगर तरीके से लागू करने के उचित कदम उठाये जायें।

केंद्र सरकार ‘सम्पूर्ण सरकार, सबके साथ’ दृष्टिकोण के तहत कोविड-19 महामारी के प्रबंधन के लिये राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रयासों को सहयोग दे रही है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

14 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.