स्वीडन के स्वांते पाबो को चिकित्सा के क्षेत्र में नई खोज के लिए 2022 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार मानवों के विलुप्त पूर्वजों और मानव विकास की आनुवांशिकी (जीनोम) से जुड़ी खोजों के लिए दिया गया है।
पुरस्कार प्रदान करने वालो पैनल ने कहा कि पाबो की खोज ने इस बारे में हमें नई जानकारी दी है कि आधुनिक समय का मानव अपने विलुप्त पूर्वजों से कैसे विकसित हुआ। पाबो की खोज मानवों की प्रतिरक्षा प्रणाली और इस मामले में उसकी अपने पूर्वजों से विशिष्टता के बारे में महत्वपूर्ण अंतर्दृष्टि प्रदान करती है।
67 वर्षीय स्वांते पाबो ने अपना शोध कार्य जर्मनी के लीपजिंग में मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट फॉर इवोल्यूशनरी एंथ्रोपोलॉजी मेंजेनेटिक्स विभाग में पूरा किया। पाबो के पिता सुने बर्गस्ट्राम ने भी 1982 में चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार जीता था।
चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार के साथ ही नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की शुरूआत हो गई है। कल यानी मंगलवार को भौतिकी विज्ञान, बुधवार को रसायन विज्ञान और गुरुवार को साहित्य के क्षेत्र में इन पुरस्कारों की घोषणा की जाएगी। 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा शुक्रवार और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा 10 अक्तूबर को की जाएगी।
नोबेल पुरस्कार के तहत लगभग 900,000 अमेरिकी डॉलर दिए जाते हैं। यह राशि 10 दिसंबर को पुरस्कार के साथ दी जाएगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment