Categories: News-Headlines

स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे के विकास से आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का जीवन प्रभावित होता है: उपराष्ट्रपति धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी मूल्यांकन (आईएसएचटीए), 2023 पर दूसरी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत में जो सुविधाएं कुछ दशक पहले तक कम पाई जाती थीं, वे अब देश में प्रभागीय स्तर पर उपलब्ध हैं और उच्चतम गुणवत्ता वाली हैं।” प्रौद्योगिकी को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए गेम चेंजर बताते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि भारत ने दुनिया में एक उदाहरण पेश किया है, जहां लोगों को कुशल सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है।

उपराष्ट्रपति ने सभी के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल की ‘उपलब्धता, सामर्थ्य और पहुंच’ सुनिश्चित करने के आईएसएचटीए के उद्देश्य की सराहना की। उन्होंने आयुष्मान भारत की ‘दुनिया के सबसे बड़े, अत्यधिक पारदर्शी और प्रभावशाली तंत्र’ के रूप में सराहना की, जिसने ‘आर्थिक रूप से कमजोर’ लोगों के जीवन को प्रभावी बनाने वाले स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे और संस्थानों के निर्माण को सक्षम बनाया है। उपराष्ट्रपति धनखड़ ने जन औषधि केंद्र, ई-संजीवनी और स्वच्छ भारत मिशन जैसी अन्य पहलों पर भी ध्यान दिलाया, जिन्होंने बड़े पैमाने पर लोगों के अच्छे स्वास्थ्य को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कोविड महामारी में भारत के सफल नेतृत्व को रेखांकित करते हुए उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भारत की वैक्सीन मैत्री पहल की ओर ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि यह भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की सदियों पुरानी लोकाचार की भावना है, जो दुनिया को एक परिवार के रूप में देखती है। उन्होंने सभी हितधारकों और वैश्विक नेताओं से स्वास्थ्य एवं खुशहाली की वैश्विक व्यवस्था को सुरक्षित करने में मदद करने के लिए उसी भरोसे और विश्वास के साथ एक साथ आने का आग्रह किया।

आईएसएचटीए-2023 का आयोजन स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और वैश्विक विकास केंद्र के सहयोग से किया गया था। संगोष्ठी में एक मार्केट प्लेस की मेजबानी भी की गई जिसमें राज्य और केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई प्रमुख एचटीए अनुशंसाओं को प्रदर्शित किया गया।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, सदस्य (स्वास्थ्य), नीति आयोग, डॉ. वी के पॉल, भारत के उपराष्ट्रपति के सचिव सुनील कुमार गुप्ता, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग में सचिव, डॉ. राजीव बहल, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक, डॉ. रोडेरिको ओफ्रिन व भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि और 23 देशों के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.