केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने फार्मा और चिकित्सा उपकरण उद्योग से उचित और गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के विनिर्माण पर विशेष रुप से ध्यान देने को कहा है। नई दिल्ली में आज फार्मा और चिकित्सा उपकरण क्षेत्र पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रतिस्पर्धी उद्योग में गुणवत्ता में ढ़ील नहीं दी जा सकती और सरकार गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उपाय कर रही है। मनसुख मांडविया ने कहा कि सरकार देश में उत्तम दवाओं और चिकित्सा उपकरणों का विनिर्माण करने के लिए संयुक्त प्रयास सुनिश्चित करने पर बल दे रही है। उन्होंने बताया कि सरकार इस उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मूल रसायन के लिए उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहन योजना ला रही है। उन्होंने बताया कि नरेन्द्र मोदी सरकार गरीबों और किसानों की पक्षधर है, लेकिन वह चाहती है कि यह उद्योग प्रगति करे और आगे बढ़े। केंद्रीय मंत्री ने कोविड काल में फार्मा उद्योग के कार्य की सराहना की।
यही एथोज ने हमें दुनिया के साथ तालमेल करके, दुनिया के साथ सहयोग करके सह अस्तित्व का सिद्धान्त सिखाया है। यही एथोज ने हमें दुनिया के साथ विपरीत परिस्थिति में सहयोग करने के लिए सिखाया है। हम सब लोगों ने देखा न ही केवल हिंदुस्तान में बल्कि दुनिया में कोविड क्राइसिस आई और कोविड क्राइसिस में हमारी क्षमता थी मेडिसिन मैन्युफैक्चरिंग करना, हमारी क्षमता का लाभ लेके हम दुनिया में कैसे मददगार हो सकते हैं। और यही हमारी इंडस्ट्रीज है, सबका साथ और सबका प्रयास का सिद्धान्त पर हमने काम किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment