स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कोविड के पश्चात होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निपटारे के लिए आज राष्ट्रीय समग्र दिशा-निर्देश जारी किए। ट्वीट संदेश में उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को कोविड के बाद की स्वास्थ्य जटिलताओं के लिए अग्रिम रूप से तैयार करने और रोगियों को उपयुक्त उपचार देने में मदद करेगा।
उन्होंने कहा कि यह भारत में जारी सात मॉड्यूल की पहली ऐसी श्रृंखला है, जो चिकित्सा कर्मियों को व्यापक दिशानिर्देश देती है। इसमें स्वास्थ्य सेवा कर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य से निपटने के लिए एक मॉड्यूल शामिल है, जो अत्यंत महत्वपूर्ण है।
स्वास्थ्य मंत्री ने दिशा-निर्देश जारी होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड के लंबे समय तक पडने वाले प्रभावों से निपटने के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए ये तैयार किए गए हैं। उन्होंने कहा कि म्यूकरमाइकोसिस के मामलों जैसे स्टेरॉयड ज्यादा लेने के कारण रोगियों में पोस्ट कोविड प्रभाव के परिणाम देखे गए हैं।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment