Categories: News-Headlines

स्‍वदेशी हथियार प्रणाली भारतीय सेना के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्‍ता: सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि स्‍वदेशी हथियार प्रणाली भारतीय सेना के लिए आगे बढ़ने का एकमात्र रास्‍ता है। उन्‍होंने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष से उत्‍पन्‍न वैश्विक स्थिति के कारण आत्‍मनिर्भर भारत का महत्‍व बढ़ गया है। पत्रकारों के साथ बातचीत में सेना प्रमुख ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष से हमें जो सबक मिला है, उनमें से एक यह भी है कि हम कैसे आत्‍मनिर्भर बनें और हथियार सहित आजीविका पर विदेशी निर्भरता कम करें।

जनरल पांडे ने कहा कि स्‍वदेशीकरण एक अवसर है न कि अवरोध। उन्‍होंने कहा कि आधुनिकीकरण के लिए स्‍वदेशीकरण की आवश्‍यकता होती है। सेना प्रमुख ने कहा कि स्‍वदेशी रक्षा उद्योगों के साथ समझौते में पिछले चार वर्षों में तीन गुना वृद्धि हुई है और अगले दस वर्षों में भारतीय कंपनियों के साथ आठ लाख करोड़ रुपये के सौदे किए जाएंगे।

एक सवाल के जवाब में जनरल पांडे ने कहा कि रक्षा उद्योग के लिए अपार संभावनाएं हैं जोकि 40 हजार करोड़ रुपये की प्रमुख रक्षा खरीद से स्‍पष्‍ट है।

यह पूछे जाने पर कि निकट भविष्य में सेना किन नई तकनीकों को शामिल करना चाह रही है, जनरल पांडे ने कहा कि यूएवी, काउंटर-ड्रोन सिस्टम, ग्राउंड-आधारित खुफिया-निगरानी-टोही कार्यों के लिए उपकरणों और प्लेटफार्मों की आवश्यकता होती है।

सेना प्रमुख ने कहा कि रक्षा प्रणाली के डिजाइन, विकास और विनिर्माण के चार स्‍तंभ – संसाधनों का आबंटन, नीतियां, व्‍यावहारिक बाजार और प्रतिस्‍पर्धा – हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

6 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

6 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

8 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

8 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.