Categories: News-Headlines

स्मार्ट सिटी अभियान के अंतर्गत 69 प्रतिशत परियोजनाएं पूरी करने के लिए 86 प्रतिशत राशि का उपयोग किया गया

केंद्र ने बताया है कि स्मार्ट सिटी अभियान के अंतर्गत 69 प्रतिशत परियोजनाएं पूरी करने के लिए 86 प्रतिशत राशि का उपयोग किया गया है। आज लोकसभा में एक लिखित उत्तर में आवासन और शहरी मामलों के राज्यमंत्री कौशल किशोर ने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत सात हजार सात सौ 99 परियोजनाओं पर काम करने के लिए कहा गया था जिसमें से 3 मार्च 2023 तक पांच हजार तीन सौ 99 परियोजनाओं को पूरा कर लिया गया है। कौशल किशोर ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकारों ने संयुक्त रूप से 69 हजार 685 करोड़ रुपये जारी किये थे जिसमें से 59 हजार 791 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी अभियान लागू करने की अवधि को बढ़ाकर इस वर्ष जून तक कर दिया गया है और सभी परियोजनाओं को इस अवधि के दौरान पूरा किया जाएगा।

केंद्र सरकार ने 25 जून 2015 को स्मार्ट सिटी अभियान की शुरूआत की थी, जनवरी 2016 से जून 2016 के बीच चार चरण की प्रतियोगिता के माध्यम से एक सौ स्मार्ट सिटी का चयन किया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

3 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

4 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.