Categories: News-Headlines

स्पेनिश फिल्म निर्देशक और लेखक कार्लोस सौरा को गोवा में 53वें IFFI में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा

स्पेनिश फिल्म निर्देशक और लेखक कार्लोस सौरा को गोवा में 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सत्यजीत रे लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2022 से सम्मानित किया जाएगा। सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन ने आज नई दिल्ली में यह जानकारी दी। उन्‍होंने फिल्म महोत्सव से पहले संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि इस बार अंतर्राष्ट्रीय खंड एक महत्वपूर्ण और विशेष रूप से ध्‍यान केंद्रित किये जाने वाला खंड है। उन्‍होंने बताया कि समारोह में प्रदर्शन के लिए 180 से अधिक फिल्मों का चयन किया गया है। एल मुरूगन ने बताया कि यूनिसेफ द्वारा सुझाए गए, बच्चों के फिल्म पैकेज को पहली बार प्रस्‍तुत किया जा रहा है। इसमें लगभग सात फिल्मों की स्क्रीनिंग शामिल होगी। एल मुरुगन ने कहा कि मार्चे डू कान्स जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बाजारों को ध्यान में रखते हुए इस साल पवेलियन का पहला संस्करण भी पेश किया जायेगा जिसमें देश के फिल्‍म उद्योग से और राज्‍य सरकार के अधिकारी शामिल होंगे।

एल मुरुगन ने बताया कि प्रतियोगिता-53 घंटे की चुनौती आयोजित की जाएगी। इसमें इंडिया @100 पर विचारों को प्रस्‍तुत करते हुए 53 घंटे में एक लघु फिल्म का निर्माण करना होगा। उन्‍होंने बताया कि मणिपुरी सिनेमा 50 साल पूरे कर रहा है, उल्लेखनीय फीचर और गैर-फीचर फिल्मों का एक विशेष रूप से क्यूरेटेड पैकेज भारतीय पैनोरमा खंड के तहत प्रदर्शित किया जाएगा। 53वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 20 से 28 नवंबर के बीच किया जायेगा। भारतीय पैनोरमा खंड में कई फीचर और गैर-फीचर फिल्में प्रदर्शित की जाएंगी। इसके लिए 25 फीचर फिल्मों और 20 गैर फीचर फिल्मों के का चयन किया गया है। सूचना और राज्‍य प्रसारण मंत्री ने बताया कि 42 मंडप प्रदर्शित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 19 राज्यों से ’75 क्रिएटिव माइंड्स ऑफ टुमॉरो’ की घोषणा की जाएगी।

इस अवसर पर सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने कहा कि भारतीय अन्‍तर्राष्‍ट्रीय फिल्‍म महोत्‍सव का फिल्म बाजार काफी हद तक बदल जाएगा क्योंकि पहली बार कई देशों, राज्यों और फिल्म संगठनों के पवेलियन समुद्र के पास बहुत ही खूबसूरत सैरगाह में स्थापित किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.