लातीन अमेरिका से लेकर पश्चिम एशिया तक विकासशील देशों में लाखों लोग स्पूतनिक वी टीके की और खुराक लेने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन टीकाकरण अभियान में पहली खुराक और दूसरी खुराक के बीच अंतर बढ़ता ही जा रहा है।
एक अनुमान के मुताबिक रूस ने कोविड-19 रोधी टीके की एक अरब खुराक देने का वादा किया था लेकिन उसने केवल 4.8 प्रतिशत खुराकों का ही निर्यात किया है।
टीके में निवेश करने वाले रूस के सरकार नियंत्रित राजकोष के प्रमुख ने बुधवार को कहा था कि टीके की आपूर्ति की समस्या हल कर ली गयी है।
एस्पेरिता गार्शिया द पेरेज (88) ने मई में कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली थी और वह रूस द्वारा निर्मित स्पूतनिक वी टीके की दूसरी खुराक का इंतजार कर रही हैं। वह पिछले महीने कोरोना वायरस से संक्रमित हुई और उनके जीवित रहने की उम्मीद कई दवाओं और घर पर हो रही देखभाल पर टिकी हुई है।
वेनेजुएला ने दिसंबर 2020 में स्पूतनिक की एक करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया था लेकिन उसे 40 लाख से भी कम खुराकें मिली। अर्जेंटीना को 25 दिसंबर को स्पूतनिक की पहली खेप मिली थी लेकिन वह अब भी दो करोड़ खुराकों का इंतजार कर रहा है।
स्पूतनिक वी का प्रयोग सबसे पहले अगस्त 2020 में किया गया और करीब 70 देशों में इसे मान्यता मिली। कोविड-19 के अन्य टीकों के बजाय स्पूतनिक की पहली और दूसरी खुराक अलग हैं। उत्पादन में मुश्किलों खासतौर से दूसरी खुराक के अवयवों को बनाने में दिक्कतों से इस टीके के निर्माण में देरी हुई है। विशेषज्ञों ने इसके लिए उत्पादन की सीमित क्षमता के साथ ही इस प्रक्रिया की जटिलता को जिम्मेदार ठहराया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment