ई-कॉमर्स मंच स्नैपडील ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए पूंजी जुटाने के लिए बाजार नियामक सेबी के पास आवेदन किया है। बाजार सूत्रों के मुताबिक प्रस्तावित आईपीओ से स्नैपडील का मूल्यांकन करीब 1.5-1.7 अरब डॉलर तक हो सकता है।
मसौदा रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार आईपीओ के तहत 1,250 करोड़ रुपये का ताजा निर्गम और 3.07 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश का प्रस्ताव शामिल है।
स्नैपडील के संस्थापक कुणाल बहल और रोहित बंसल आईपीओ में अपनी कोई हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं।
बिक्री पेशकश के तहत शेयर बेचने वालों में स्टारफिश आई पीटीई, वंडरफुल स्टार्स, सिकोइया कैपिटल, केनेथ स्टुअर्ट ग्लास, मैरियाड अपॉर्चुनिटीज मास्टर फंड, ओंटारियो टीचर्स पेंशन प्लान बोर्ड, लॉरेंट अमौयल और माइलस्टोन ट्रस्टीशिप सर्विसेज शामिल हैं।
ताजा निर्गम से मिली पूंजी का इस्तेमाल विस्तार योजनाओं के वित्त पोषण और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
एक्सिस कैपिटल, बोफा सिक्योरिटीज इंडिया, सीएलएसए इंडिया और जेएम फाइनेंशियल निर्गम के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment