Categories: News-Headlines

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, पर्यटन-सुविधाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भागीदारी की। प्रधानमंत्री ने देश के पहले गृह मंत्री की जयंती पर एकता नगर में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में एक 160 करोड़ रुपये लागत की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। उन्होंने पांचवें आरंभ मॉड्यूल में 98वें कॉमन फाउंडेशन कोर्स के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति देश के विकास में एक बड़ी बाधा है। उन्होंने कहा कि जो लोग तुष्टीकरण करते हैं, वे इसके खतरों से परिचित नहीं हैं। ऐसे लोग आतंकवाद को समर्थन देने वालों का साथ देने में भी नहीं हिचकते हैं।

उन्होंने कहा कि राजनीतिज्ञों का एक बड़ा वर्ग सकारात्मक परिवर्तनों को देखने में असमर्थ है। ऐसे राजनीतिज्ञ देश की एकता से अपने खुद के लक्ष्यों को प्राथमिकता देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को इस वर्ष के चुनावों और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों का ध्यान दिलाया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिज्ञ भारत को बांट कर अपना हित साधना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई भी मिशन भारत के लिए असंभव नहीं है। उन्होंने कोविड-19, आतंकवाद से कश्मीर की मुक्ति और अनुच्छेद-370 की भी बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने गुलामी की मानसिकता को त्याग कर आगे बढ़ने का संकल्‍प लिया है। उन्होंने कहा कि देश विकसित हो रहा है और अपनी विरासत को संरक्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व जी-20 शिखर सम्मेलन में भारत की क्षमता देखकर आश्चर्यचकित हुआ।

उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि अगले कुछ वर्षों में भारत विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। भारत चांद के उस हिस्से में पहुंचा जहां विश्व का कोई भी देश नहीं पहुंच सका है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत आज तेजस लड़ाकू विमान से लेकर आईएनएस विक्रांत का विनिर्माण कर रहा है। अगले 25 वर्षों में भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने को लेकर उन्होंने कहा कि आने वाले 25 वर्ष हमारे देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर में एक कार्यक्रम में एकत्रित जनसभा को एकता की शपथ भी दिलाई। लौह पुरुष की एक सौ 48वीं जयंती पर प्रधानमंत्री ने सीमा सुरक्षा बल और राज्य पुलिस बल के मार्चिंग जत्थे की राष्ट्रीय एकता दिवस परेड की सलामी ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री के समक्ष सीआरपीएफ महिला बाइक जत्थे के डेयरडेविल प्रदर्शन, बीएसएफ के महिला पाइप बैंड, गुजरात महिला पुलिस की नृत्य प्रस्तुति, नेशनल कैडेट कोर की विशेष प्रस्तुति, स्कूल बैंड के प्रदर्शन, भारतीय वायु सेना की फ्लाईपास्ट और जीवंत गांवों की आर्थिक व्यवहार्यता का प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर देश भर में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें हर क्षेत्र के लोगों ने भागीदारी की। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेजर ध्यान चंद नेशनल स्टेडियम से एकता दौड़ की शुरुआत झंडी दिखाकर की।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.