Categories: News-Headlines

स्टार्टअप20 की प्रारंभिक बैठक – एनआईओओ द्वारा नवाचार प्रदर्शन

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत स्टार्टअप20 सहभागिता समूह की प्रारंभिक बैठक के दौरान नौसेना नवाचार और स्वदेशीकरण संगठन (एनआईओओ) ने भारतीय नौसेना अधिकारियों के चिकित्सा नवाचारों का प्रदर्शन किया। ऑक्सीजन पुनर्चक्रण प्रणाली (ओआरएस), ‘आद्यंत’; कम लागत वाले डिजिटल स्टेथोस्कोप, ‘स्पंदन’ और स्मार्ट पोर्टेबल नेब्युलाइज़र, ‘नेबिरो’ सहित विभिन्न चिकित्सा नवाचारों को दिखाया गया।

जी20 देशों के प्रतिनिधियों, जी20 शेरपा अमिताभ कांत और नीति आयोग के सीईओ परमेश्वरन अय्यर सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नौसेना अधिकारियों के साथ बातचीत की और “भारतीय नौसेना – राष्ट्र निर्माण की दिशा में नवाचार” थीम के तहत भारतीय नौसेना द्वारा किए जा रहे अभिनव कार्यों की प्रशंसा की।

भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत यह दो दिवसीय कार्यक्रम 28-29 जनवरी, 23 को हैदराबाद में आयोजित किया जा रहा है। स्टार्टअप20 चाहता है कि स्टार्ट-अप का समर्थन करने तथा स्टार्ट-अप, कॉर्पोरेट जगत, निवेशकों, नवाचार एजेंसियों और इकोसिस्टम के अन्य प्रमुख हितधारकों के बीच तालमेल को सक्षम बनाने के लिए वैश्विक सहयोग स्थापित हो।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.