अमेरिका के सर्वोच्च न्यायालय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और गूगल को बडी जीत मिली है। न्यायालय ने कहा कि इंटरनेट कंपनियों को, पोस्ट की जाने वाली सामग्री के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। न्यायाधीशों ने दो मामलों में सुनवाई की। इनमें आतंकी हमलों के पीड़ित परिवारों ने कहा कि आतंकी संगठन आईएसआईएस को उकसाने के लिए गूगल और ट्विटर को जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, जिसके कारण उनके परिजनों की आतंकी हमले में मौत हुई। मृतकों के परिजन ने ट्विटर और अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों के विरूद्ध मामला दर्ज कराया था कि इन्होंने आतंकी संगठन के विरोध में कुछ नहीं किया। आई. एस. आई. एस से जुडे हमलावरों ने पहली जनवरी 2017 को तुर्किए के एक नाइट क्लब में गोलीबारी की जिसमें 38 लोगों की मौत हो गई थी।
2015 में पेरिस में आईएसआईएस के हमले में मारे गये अमेरिकी नागरिक नोहेमी गोंजालेज के परिवार ने इस आतंकी संगठन के समर्थन में यूट्यूब पर फिल्में देने के लिए गूगल के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment