Categories: News-Headlines

सोमालिया में राजधानी मोगादिशू पर आतंकी हमले में मृतकों की संख्या बढ़कर 30 हुई, भारत ने हमले की कड़ी निंदा की

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक होटल पर अलकायदा से जुड़े आतंकी गुट अल-शबाब के हमले में 30 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए। हमलावर शुक्रवार की रात को विस्फोट कर हयात होटल में घुस गए और उन्होंने इस पर कब्जा कर लोगों को बंधक बना लिया। शुक्रवार की पूरी रात और शनिवार को सुरक्षाबलों और अल शबाब के आतंकियों के बीच गोलीबारी के कारण होटल के अधिकांश हिस्सों को नुकसान पहुंचा है। इस वर्ष मई में राष्ट्रपति हसन शेख महमूद के पदभार संभालने के बाद यह पहला बड़ा हमला है।

भारत ने सोमालिया के मोगादिशु में हयात होटल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है

भारत ने सोमालिया के मोगादिशु में हयात होटल पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है और पीडि़तों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्‍यक्‍त की है। भारत ने इसे आतंकवाद की कायराना कार्रवाई बताया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ में संघर्ष में सोमालिया की सरकार और लोगों के साथ है।

India strongly condemns the attack on Hayat Hotel in Mogadishu and expresses heartfelt condolences to the victims & families of this cowardly act of terrorism.

India stands with the Government and people of Somalia in their fight against terrorism.

— Arindam Bagchi (@MEAIndia) August 20, 2022

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.