Categories: News-Headlines

सोमालिया में अल-शबाब लड़ाकों ने संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर को अपने नियंत्रण में लिया

सोमालिया में अल-शबाब लड़ाकों ने कल संयुक्त राष्ट्र के एक हेलीकॉप्टर को अपने नियंत्रण में ले लिया। सोमालिया के सरकारी प्रवक्ता ने आज कहा कि सरकार हेलीकॉप्टर के यात्रियों को बचाने के लिए प्रयासरत है।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, हेलीकॉप्टर ने बेलेडवेयने शहर से उड़ान भरी और तकनीकी खराबी के कारण गलगादुद क्षेत्र के गादून गांव के करीब उतरा।

सोमालिया के सूचना मंत्री दाउद अवीस ने मीडिया को बताया कि सरकार चालक दल को बचाने के प्रयास कर रही है। उन्होंने कोई अन्य विवरण नहीं दिया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक हेलीकॉप्टर में नौ यात्री सवार थे। खबरो के अनुसार इनमें से कम से कम छह यात्रियों को अल-शबाब ने पकड़ लिया है।

अल-कायदा का सहयोगी अल-शबाब अपना शासन स्थापित करने के लिए 2006 से सोमाली सरकार को उखाड़ फेंकने की कोशिश कर रहा है। इसके हजारों लड़ाके हैं और देश के मध्‍य तथा दक्षिणी हिस्‍से में इनके गढ़ हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

10 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

11 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.