भारतीय नौसेना का पहला स्वदेश में निर्मित मिसाइल कार्वेट आईएनएस खुकरी (पी49) 26 जनवरी 2022 को दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव (डीएनएचडीडी) प्रशासन को सौंप दिया गया। दीव के आईएनएस खुकरी मेमोरियल में औपचारिक रूप से आयोजित भव्य समारोह में रियर एडमिरल अजय विनय भावे, फ्लैग ऑफिसर डॉक्ट्रिन एंड कॉन्सेप्ट्स ने सेवामुक्त पोत को विधिवत रूप से केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव तथा लक्षद्वीप के माननीय प्रशासक प्रफुल्ल पटेल के हवाले किया। इस कार्यक्रम के दौरान भारतीय नौसेना बैंड द्वारा एक आकर्षक प्रस्तुति दी गई और लंगर डालने के स्थान पर नौसेना के जहाजों द्वारा रोशनी भी की गई।
जहाज को सौंपने से पहले प्रफुल्ल पटेल को इसके चारों तरफ ले जाया गया और आईएनएस खुकरी ने अपने सेवाकाल के दौरान जो उपलब्धियां एवं क्षमताऐं हासिल की थीं, उनके बारे में जानकारी भी दी गई।
इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए एडमिरल भावे ने आईएनएस खुकरी की घर वापसी यात्रा शुरू करने की इस पहल के लिए प्रशासक प्रफुल्ल पटेल की सराहना की। उन्होंने कैप्टन महेंद्र नाथ मुल्ला, एमवीसी और पहले आईएनएस खुकरी के बहादुर कर्मियों के बलिदान पर भी ध्यान आकृष्ट किया, जिनकी स्मृति में भव्य दीव स्मारक समर्पित किया गया है।
सार्वजनिक यात्राओं के लिए दीव प्रशासन द्वारा खुकरी को एक संग्रहालय में परिवर्तित करने की योजना है। संग्रहालय मौजूदा खुकरी मेमोरियल के साथ सह-स्थित होगा। यहां पर आईएनएस खुकरी (एफ149), ब्लैकवुड क्लास पनडुब्बी रोधी फ्रिगेट का छोटा संस्करण भी रखा गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment