भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड- सेबी के अध्यक्ष तुहिन कांता पांडे ने कॉर्पोरेट गवर्नेंस में उभरती कमियों और स्वतंत्र निदेशकों के क्षमता निर्माण पर अधिक ध्यान देने को कहा है। तुहिन कांता पांडे ने आज मुंबई में आयोजित 19वें सीआईआई कॉर्पोरेट गवर्नेंस शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्र निदेशकों से अपेक्षा की जाती है कि वे कंपनी के दैनिक परिचालन में सीधे शामिल हुए बिना प्रभावी निगरानी करें।
तुहिन कांता पांडे ने कहा कि स्वतंत्र निदेशकों को प्रबंधन द्वारा प्रदान की गई जानकारी पर भरोसा करते हुए प्रबंधन को चुनौती देनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि कंपनी कानूनों और विनियमों के अनुरूप बढ़ती रहे। उन्होंने कहा कि सीखने के लिए एक निरंतर और सहयोगात्मक दृष्टिकोण अपनाना आवश्यक है।
उन्होंन कहा कि स्वतंत्र निदेशकों को न केवल कंपनी की वित्तीय स्थिति, बल्कि उसके व्यवसाय मॉडल, परिचालन जोखिमों और उद्योग की गतिशीलता को समझने के लिए विशिष्ट क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त करना आवश्यक है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment