Categories: News-Headlines

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा, भू-अर्थशास्त्र भू-राजनीतिक बदलावों का प्रमुख कारक बना हुआ

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा है कि भू-अर्थशास्त्र भू-राजनीतिक बदलावों का प्रमुख कारक बना हुआ है। उन्होंने कहा कि महामारी और अर्थव्यवस्था पर इसके गहरे प्रभाव के बाद इसका महत्व बढ गया है। आज नई दिल्ली में पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 118वें वार्षिक सत्र को संबोधित करते हुए जनरल पांडे ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष ने अशांति को और बढ़ा दिया है।

सेना प्रमुख ने कहा कि चीन अपनी आर्थिक शक्ति के साथ अपने क्षेत्र के बाहर शक्ति का प्रदर्शन करते हुए अंतर्राष्‍ट्रीय संगठनों के लिए खतरा बन रहा है। जनरल पांडे ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष पर भारत का रुख एक अच्छा उदाहरण है, जब हम अपने राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के प्रति दृढ़ रहे। थल सेनाध्यक्ष ने कहा कि द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समूह, अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन, वैश्विक जैव-ईंधन गठबंधन, आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे के लिए गठबंधन, व्यापार समझौते से होने वाले लाभ स्‍पष्‍ट है।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.