सेना ने अपनी ताजा ब्रीफिंग में पाकिस्तानी सेना के दावे का भंडाफोड़ किया है। इसमें कुछ भारतीय समाचार चैनलों द्वारा भारतीय हवाई ठिकानों के नष्ट होने की बात स्वीकार करने का झूठा आरोप लगाया गया है। पत्र सूचना कार्यालय की फैक्ट चैक इकाई ने कहा कि पाकिस्तान साक्ष्य के तौर पर छेड़छाड़ वाली फुटेज दिखाकर अपने लोगों को गुमराह कर रहा है।
मीडिया ब्रीफिंग में कल पाकिस्तान के अंतर सेना जनसंपर्क महानिदेशक ने भारतीय समाचार चैनलों द्वारा प्रसारित पूर्ण मूल वीडियो क्लिप के एक छोटे और संपादित अंश का इस्तेमाल किया।
भारतीय समाचार चैनलों द्वारा वास्तविक फुटेज में भारतीय सैन्य बलों द्वारा एक पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के बर्बाद होने की रिपोर्टिंग की गई है।
पाकिस्तान, सोशल मीडिया पर झूठे प्रचार का सहारा ले रहा है। इस कठिन समय में हर सूचना की सावधानीपूर्वक जांच करने की आवश्यकता है। अगर आपको संदिग्ध सामग्री विशेषकर भारतीय सशस्त्र बलों या मौजूदा स्थिति से संबंधित कोई अन्य सूचना दिखाई दे, तो आप पीआईबी फैक्ट चैक इकाई को सूचित करें।
आप ऐसी सामग्री को व्हाट्सएप नम्बर 8799711259 और ईमेल आईडी – Factcheck@pib.gov.in पर भी साझा कर सकते हैं।
ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More
Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More
भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More
CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More
वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More
तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment