Categories: News-Headlines

सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे कश्‍मीर की दो दिन की यात्रा पर श्रीनगर पहुंचे

सेनाध्‍यक्ष जनरल मनोज पांडे कश्‍मीर के दो दिन की यात्रा पर कल श्रीनगर पहुंचे। सेनाध्‍यक्ष बनने के बाद जनरल पांडे पहली बार कश्‍मीर गए हैं। वह कल उत्‍तरी सेना कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी और चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल ए.डी.एस. आहूजा के साथ उत्‍तरी कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा पर सेना की तैनाती देखने गए। सेनाध्‍यक्ष को वहां की सुरक्षा स्थिति और सैन्‍य तैयारियों की जानकारी दी गई।

सैन्‍य कमांडरों ने उन्‍हें नियंत्रण रेखा पर जारी संघर्ष विराम समझौतें के बारे में बताया। उन्‍हें घुसपैठ रोकने संबंधी तंत्र, सैन्‍य तैयारियों और सेना तथा नागरिकों के बीच संपर्क के बारे में भी विस्‍तार से बताया गया।

कमांडरों से बातचीत में जनरल मनोज पांडे ने अधिक सतर्क रहने और नियंत्रण रेखा की सुरक्षा बनाये रखने पर बल दिया।

चिनार कोर मुख्‍यालय पहुंचने पर चिनार कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल ए.डी.एस. आहूजा ने सेनाध्‍यक्ष को कश्‍मीर घाटी और नियंत्रण रेखा की सुरक्षा स्थिति के बारे में बताया। सेनाध्‍यक्ष ने कहा कि कश्‍मीर में विकास, शांति और समृद्धि के नये युग का सूत्रपात हुआ है। जनरल मनोज पांडे ने चिनार कोर के उच्‍च मनोबल और राज्‍य में शांति बनाये रखने में उसके उल्‍लेखनीय योगदान की सराहना की।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

1 day ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.