‘मकर संक्रांति’ के शुभ दिन पर और ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दौरान आयुष मंत्रालय प्रथम ‘वैश्विक सूर्य नमस्कार प्रदर्शन कार्यक्रम’ आयोजित कर रहा है जिसमें लगभग 10 मिलियन यानी एक करोड़ लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल लोगों को संबोधित करेंगे और ‘सूर्य नमस्कार’ पर अपना संदेश देंगे। इसके बाद आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई कालूभाई इस विशेष कार्यक्रम के बारे में अपने विचार साझा करेंगे।
हाल ही में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ने को ध्यान में रखते हुए आयुष मंत्रालय ने लोगों को घर से ही ‘सूर्य नमस्कार’ करने और पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किए गए लिंक पर वीडियो अपलोड करने की सलाह दी है।
प्रात: 7:00 बजे से लेकर प्रात: 7:30 बजे तक ‘लाइव सूर्य नमस्कार’ के 13 राउंड डीडी नेशनल पर दिखाए जाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान वैश्विक संस्थानों के प्रमुख योग विशेषज्ञ और गुरु भी अपने-अपने संदेश साझा करेंगे। आयुष मंत्रालय में सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और एमडीएनआईवाई के निदेशक डॉ. आई. वी. बसवरड्डी भी इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment