Categories: News-Headlines

सूरत हवाई अड्डे का विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ समग्र विकास होगा

गुजरात की वित्तीय राजधानी और भारत में हीरा और कपड़ा व्यवसाय का केंद्र सूरत बड़ी संख्या में हवाई यात्रियों को आकर्षित करता है। हवाई यात्रियों की संख्या में शानदार बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) 353 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ सूरत हवाई अड्डे के समग्र विकास के लिए व्यापक स्तर पर काम कर रहा है।

विकास परियोजना में मौजूदा टर्मिनल भवन का 8474 वर्गमीटर से 25520 वर्गमीटर तक विस्तार शामिल है। टर्मिनल भवन के विस्तार के अलावा, विमान खड़ी करने की जगह का पांच पार्किंग बे से बढ़ाकर 18 पार्किंग बे तक विस्तार और समानांतर टैक्सी ट्रैक (2905 मीटर X 30 मीटर) का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है।

परियोजना के पूरा होने के बाद नये अत्याधुनिक विस्तारित टर्मिनल भवन में व्यस्त समय के दौरान 1200 घरेलू और 600 अंतर्राष्ट्रीय यात्री आ-जा सकेंगे और इस तरह नए टर्मिनल भवन की वार्षिक यात्री क्षमता 26 लाख हो जाएगी। सभी आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस, टर्मिनल भवन में 20 चेक-इन काउंटर, पांच एयरोब्रिज, इन-लाइन बैगेज हैंडलिंग सिस्टम, आने वाले यात्रियों के लिए पांच कन्वेयर बेल्ट होंगे। नए टर्मिनल भवन में 475 कारों को खड़ी करने की क्षमता वाला एक पार्किंग क्षेत्र भी होगा।

यह टर्मिनल संवहनीयता विशेषता के साथ 4-सितारा गृह (GRIHA) रेटेड ऊर्जा कुशल भवन होगा। टर्मिनल भवन के अंदरूनी भाग में गुजरात की कला और संस्कृति की झलक होगी। टर्मिनल भवन के विस्तार का 58 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा हो चुका है और भवन 31 दिसंबर 2022 तक बनकर तैयार हो जाएगा।

सूरत हवाई अड्डा बड़ी संख्या में देश भर के व्यापारिक समुदाय की सेवा करेगा क्योंकि यह देश भर के 16 शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है। हवाई अड्डे का नया विश्व स्तरीय टर्मिनल भवन इस औद्योगिक शहर से कनेक्टिविटी को बढ़ाएगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को गति मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.