भारतीय वायुसेना के दो विमान सूडान में फंसे भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए जेद्दाह में तैयार खडे हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया है कि आईएनएस सुमेधा भी सूडान के बंदरगाह पर पहुंच गया है। मंत्रालय ने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूरी हैं, लेकिन इनका उपयोग सुरक्षा स्थिति पर निर्भर करेगा, जो खारतूम में विभिन्न स्थानों पर जबर्दस्त लडाई की खबरों के बीच अस्थिर बनी हुई है। सूडान का वायु क्षेत्र सभी विदेशी विमानों के लिए बंद है और जमीनी मार्ग से पहुंचने में भी जोखिम है।
सरकार सूडान में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास कर रही है और वहां की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। विदेश मंत्रालय सूडान से भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए विभिन्न पक्षों के साथ समन्वय कर रहा है। सूडान में भारतीय दूतावास भी संयुक्त राष्ट्र, सउदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्र और अमरीका के साथ नियमित सम्पर्क में है।
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट… Read More
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि चार साल पहले लागू… Read More
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।… Read More
परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा परियोजना (केकेएनपीपी) इकाई 5 और 6… Read More
आरबीआई ने कहा कि चलन में मौजूद 2 हजार रुपये मूल्य वर्ग के 98 दशमलव… Read More
आईपीएल क्रिकेट में आज चेन्नई में शाम साढे सात बजे से चेन्नई सुपर किग्ंस का… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment