सूडान में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के बीच संघर्ष जारी रहते देशभर में तीखी झडपें होने की खबर है। खबरों में बताया गया है कि अभी तक 59 लोग मारे जा चुके हैं और संयुक्त राष्ट्र के तीन कार्यकर्ताओं सहित अनेक लोग घायल हो गए हैं। अमरीका, चीन, रूस, मिस्र, सऊदी अरब, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद, यूरोपीय संघ और अफ्रीकी संघ ने संघर्ष विराम की अपील की है। सेना और रैपिड स्पोर्ट फोर्स – आरएसएफ के बीच झडपों का आज दूसरा दिन है। इन दोनों सैन्य बलों ने 2019 में इस्लामी निरंकुश शासक उमर हसन अल-बशीर को अपदस्थ किया था। उसके बाद इन दोनों के बीच पहली बार संघर्ष देखने को मिला है। इसकी वजह आरएसएफ को सेना का हिस्सा बनाए जाने के मुद्दे पर सहमति न हो पाना है। दोनों पक्ष अपने नियंत्रण वाले क्षेत्र को लेकर परस्पर विरोधी दावे कर रहे हैं। सूडानी सेना का कहना है कि उसने सूडान बंदरगाह, कास्ला, कराडे, डेमाजिन ओर कोस्ती ने आरएफएस के ठिकानों पर नियंत्रण कर लिया है। दूसरी तरफ आरएसएफ का कहना है कि उसने देश के उत्तर में ओमडूरमान और डारफुर पर कब्जा कर लिया है। आरएसएफ ने मेरोवे हवाई अड्डे पर भी कब्जे का दावा किया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment