Categories: News-Headlines

सूडान में झड़पों में मरने वालों की संख्या 185 हुई, भारत ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया

सूडान में प्रतिद्वंदी गुटों के बीच तीन दिन के संघर्ष में कम से कम 185 लोग मारे गए और 18 सौ घायल हुए हैं। मौतों की संख्‍या अधिक हो सकती हैं क्‍योंकि खारतोम में झडपों के कारण कुछ इलाकों से शवों को हटाया नहीं जा सका। सप्‍ताह के अंत में फैली हिंसा से लाखों लोग अपने घरों में फंसे हैं जबकि कई इलाकों में आपूर्ति में बाधा उत्‍पन्‍न हो रही है। नियमित सेना और प्रतिद्वंदी अर्धसैनिक रेपिड सपोर्ट बलों ने एक-दूसरे पर युद्धविराम का उल्‍लंघन करने का आरोप लगाया है। सेना की प्रमुख कमान ने बताया है कि राजधानी और अन्‍य जिलों की सुरक्षा का कार्य जारी रहेगा। सूडान के सैन्‍य नेता और सत्‍तारूढ परिषद में उनके उप अधिकारी के बीच टकराव चार दिन पहले शुरू हुआ, सैन्‍य तख्‍तापलट के बाद दो वर्ष में उमर अल बशीर को हटा दिया गया था जिसके फलस्‍वरूप नागरिक लोकतंत्र स्‍थापित करने के अंतर्राष्‍ट्रीय समर्थन को धक्‍का पहुंचा। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने सूडान में लडाई की निंदा की है और शांति तथा बातचीत बहाल करके संकट का समाधान करने के लिए तत्‍काल संघर्षविराम की अपील की है।

भारत ने अपने नागरिकों की सहायता के लिए सूडान नियंत्रण कक्ष स्‍थापित किया है। विदेश मंत्रालय द्वारा स्‍थापित नियंत्रण कक्ष भारतीय नागरिकों को सूचना और सहायता प्रदान करेगा। चौबीस घंटे चलने वाली निशुल्‍क हेल्‍पलाइन के नंबर है 1800 11 8797, 91-11-23012113, 91-1123014104 और 91-11-23017905, ई-मेल situationroom@mea.gov.in. पर भी संपर्क किया जा सकता है

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.