Categories: News-Headlines

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने मुंबई के साकी नाका में बहुउद्देशीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र की आधारशिला रखी

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने आज सूक्ष्म, लघु और मध्यम मंत्रालय में सचिव एस सी एल दास और मंत्रालय तथा उसके संगठनों के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में महाराष्ट्र में मुंबई के साकी नाका में आगामी बहुउद्देशीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र की आधारशिला रखी।

सम्मेलन केंद्र सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई) को ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए, कार्यक्रमों, प्रदर्शनियों और संगोष्ठियों के आयोजन के लिए, अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक किफायती और सुलभ मंच प्रदान करेगा, और उद्योग के साथियों के साथ सहयोग का अवसर भी प्रदान करेगा। इस पहल से स्वयं सहायता समूहों, महिला उद्यमियों, अनुसूचित जति/अनुसूचित जनजातियों के उद्यमियों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों को लाभ होने की संभावना है।

नारायण राणे ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई), पीएम विश्वकर्मा, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) और कोयर बोर्ड का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। मंत्री महोदय ने विभिन्न क्षेत्रों के उत्पादों का प्रदर्शन करने वाले इनक्यूबेटर्स, महिलाओं और अनुसूचित जति/अनुसूचित जनजातियों के उद्यमियों सहित विभिन्न प्रदर्शकों से मुलाकात की और उन्हें प्रेरित किया।

नारायन राणे ने शाखा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विकास और सुविधा कार्यालय, पुणे का डिजिटल रूप से उद्घाटन किया और मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय अनुसूचित जति/अनुसूचित जनजाति हब (एनएसएसएच) के लाभार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर योजनाओं के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पीएम विश्वकर्मा और अन्य योजनाओं पर कार्यशाला भी आयोजित की गई है।

महाराष्ट्र में 09.03.2024 तक, 53.97 लाख सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्रालय के उद्यम पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जो भारत में कुल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का लगभग 13 प्रतिशत है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को पहले से थी हेयर पैच की जानकारी

केतन अग्रवाल मर्डर केस में नया मोड़! पिता का दावा- सिया गोयल के परिवार को… Read More

3 hours ago

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, ‘आपातकाल’ पर नया अध्याय; प्रस्तावना और ‘धर्मनिरपेक्षता’ के संदर्भ हटे

NCERT की कक्षा 9 की नई किताब में बड़ा बदलाव, 'आपातकाल' पर नया अध्याय; प्रस्तावना… Read More

3 hours ago

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर सील, अखिलेश ने मांगा ₹1 करोड़ मुआवजा

लखनऊ अग्निकांड में 15 की मौत, अवैध इमारत होगी ध्वस्त; यूपी में 48 कोचिंग सेंटर… Read More

5 hours ago

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

2 days ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

3 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

3 days ago

This website uses cookies.