Categories: News-Headlines

सुप्रीम कोर्ट ने वाराणसी के जिला मजिस्ट्रेट को मुस्लिम लोगों की पहुंच को बिना बाधा पहुंचाए शिवलिंग वाले इलाके को सुरक्षित रखने का निर्देश दिया

उच्‍चतम न्‍यायालय ने वाराणसी के जिला मजिस्‍ट्रेट से कहा है कि वे ज्ञानवापी मस्जिद के उस क्षेत्र को संरक्षित करें, जहां शिवलिंग मिला है, लेकिन ऐसा करते समय मुस्लिमों के प्रवेश और नमाज़ अदा करने में कोई व्‍यवधान नहीं आना चाहिए। अदालत बृहस्‍पतिवार, 19 मई को इस मामले की आगे सुनवाई करेगी।

इस बीच, वाराणसी जिला अदालत ने अधिवक्‍ता-आयुक्‍त अजय कुमार मिश्रा को उनके पद से हटा दिया है। अजय कुमार मिश्रा को काशी विश्‍वनाथ मंदिर-ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वेक्षण और फिल्‍म तैयार करने का काम सौंपा गया था। अदालत ने कमेटी को अपनी सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्‍तुत करने के लिए दो दिन का अतिरिक्‍त समय भी प्रदान किया।

इससे पहले, कल वाराणसी की अदालत ने जिला प्रशासन को आदेश दिया कि वह मस्जिद परिसर में कथित शिवलिंग से संबंधित स्‍थान को सील करें।

उच्‍चतम न्‍यायालय वाराणसी की अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की प्रबंधन समिति की अपील पर सुनवाई कर रहा था। समिति ने स्‍थानीय अदालत के मस्जिद परिसर में मां श्रृंगार गौरी स्‍थल का वीडियो सर्वेक्षण करने के आदेश को चुनौति दी थी।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.