Categories: News-Headlines

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में द केरल स्‍टोरी फिल्‍म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के राज्‍य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में द केरल स्‍टोरी फिल्‍म के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के राज्‍य सरकार के फैसले पर रोक लगा दी है। मुख्‍य न्‍यायाधीश डी वाई चंद्रचूड और न्‍यायमूर्ति पी एस नरसिम्‍हा तथा न्‍यायमूर्ति जे डी पारदीवाला ने कलकत्‍ता उच्‍च न्‍यायालय के आदेश पर रोक लगा दी है और तमिलनाडु सरकार को राज्‍य में थिएटरों में सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया है।

तमिलनाडु सरकार ने न्‍यायालय को सूचित किया कि राज्‍य में फिल्‍म के प्रदर्शन पर प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष रूप से किसी भी तरह की रोक नहीं लगाई गई है।

केंद्रीय फिल्‍म प्रमाणन बोर्ड के विरूद्ध दायर याचिका के संदर्भ में उच्‍चतम न्‍यायालय ने कहा कि इसके लिए न्‍यायालय को पहले फिल्‍म देखनी होगी इसलिए इस पर ग्रीष्‍म अवकाश के बाद सुनवाई होगी।

द केरल स्‍टोरी फिल्‍म केरल की महिलाओं के एक समूह के बारे में है जो आतंकवादी गुट आईएसआईएस में शामिल हुईं।

उच्‍चतम न्‍यायालय दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है। पहली याचिका पांच मई के केरल उच्‍च न्‍यायालय के आदेश के विरूद्ध दायर की गई है। इसमें उच्‍च न्‍यायालय ने फिल्‍म या ट्रेलर दिखाने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था। दूसरी याचिका फिल्‍म के‍ निर्माताओं ने दायर की है। इसमें फिल्‍म पर प्रतिबंध लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.