सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से कोवैक्सिन, कोविशील्ड और स्पुतनिक-V सहित सभी कोविड टीकों की खरीद संबंधी विस्तृत आंकड़े प्रस्तुत करने को कहा है। न्यायालय ने केंद्र से टीकाकरण नीति से जुड़े सभी प्रासंगिक दस्तावेज और फाइल नोटिंग को भी न्यायालय के समक्ष रखने को कहा है।
न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, एल एन राव और एस रवींद्र भट्ट की एक विशेष पीठ ने कहा कि हलफनामा दाखिल करते समय केन्द्र सरकार यह भी सुनिश्चित करेगी कि सभी प्रासंगिक दस्तावेजों की प्रतियां और फाइल नोटिंग टीकाकरण नीति के बारे में उसकी सोच को दर्शाती हों। पीठ ने टीकाकरण नीति पर केन्द्र सरकार को 2 सप्ताह के भीतर हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने केंद्र सरकार से यह भी बताने को कहा कि बाकी आबादी का टीकाकरण कब और कैसे करना है।
शीर्ष न्यायालय ने म्यूकोर-माइकोसिस के लिए दवा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में केंद्र सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी भी मांगी। केंद्र ने अपने जवाब में कहा कि सरकार जमीनी हकीकत से बेखबर नहीं है और इस वर्ष के अंत तक सभी पात्र व्यक्तियों का टीकाकरण होने की उम्मीद है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment