उत्तर प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-यूपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा कोविड संक्रमण के मद्देनजर रद्द कर दी है। इस निर्णय से यूपी बोर्ड के 26 लाख से अधिक छात्र प्रभावित होंगे। यूपी बोर्ड एशिया का सबसे बडा परीक्षा बोर्ड है। पिछले सप्ताह सरकार ने दसवीं की परीक्षा निरस्त करने की घोषणा की थी। सरकार ने कहा है कि छात्रों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता है और इस संबंध में शीघ्र ही दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। इससे पहले 12वीं की परीक्षा जुलाई के दूसरे सप्ताह में कराने की घोषणा की गई थी।
उत्तराखंड सरकार ने भी 12वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द कर दी है। यह निर्णय कल एक बैठक में लिया गया। राज्य के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने इसकी घोषणा की और कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की सहमति से कोविड संक्रमण के मद्देनजर लिया गया है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment