भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएक्सजी जेनॉन होल्डको लिमिटेड द्वारा बिजीबीज लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड में शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में बीएक्सजी जेनॉन होल्डको लिमिटेड (अधिग्राहक) द्वारा बिजीबीज लॉजिस्टिक्स सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य) में पूरी तरह से स्फीत (डाइलूटेड) आधार पर कुछ इक्विटी की शेयरधारिता के अधिग्रहण की परिकल्पना की गई है।
अधिग्राहक एक नया निगमित प्रतिष्ठान है और वर्तमान में भारत या दुनिया भर में इसके द्वारा किसी व्यवसाय का संचालन नहीं किया जा रहा है। अधिग्राहक को ब्लैकस्टोन इंक के सहयोगियों की सलाह पर आधारित और / या उनके द्वारा प्रबंधित धन के जरिए नियंत्रित किया जाता है।
ब्लैकस्टोन इंक वैश्विक स्तर की एक वैकल्पिक परिसंपत्ति प्रबंधक है। इसका मुख्यालय संयुक्त राज्य अमेरिका में है और यूरोप एवं एशिया सहित कई दुनिया के कई भूभागों में इसके कार्यालय हैं।
प्रस्तावित संयोजन में वर्णित लक्ष्य कंपनी भारत में लॉजिस्टिक्स और वितरण समाधान सेवाएं मुहैया कराने के व्यवसाय में संलग्न है। यह भारत में ‘एक्सप्रेसबीज’ नाम के ब्रांड के तहत संचालित होती है और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के तहत आने वाली विभिन्न सेवाओं की एक श्रृंखला मुहैया कराती है, जिनमें शामिल हैं: (ए) एक्सप्रेस पार्सल शिपिंग सेवाएं; (बी) बी 2 बी पार्ट ट्रक लोड और फुल ट्रक लोड माल ढुलाई सेवाएं; (सी) सीमा पार लॉजिस्टिक्स; (डी) 3पीएल / अनुबंध लॉजिस्टिक्स; (ई) लॉजिस्टिक्स एकत्रीकरण की ऑनलाइन सेवाएं; (एफ) बाजार में बी 2 बी विक्रेताओं को अपने उत्पाद बी 2 बी ग्राहकों को ऑनलाइन बेचने में सक्षम बनाना; और (जी) लॉजिस्टिक्स, शिपिंग और अन्य संबंधित सेवाओं की आपूर्ति।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment