भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31(1) के तहत टीवीएस समूह के आंतरिक पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन के तहत 10 दिसंबर 2020 को हुए परिवारिक व्यवस्था संबंधी ज्ञापन के निष्पादन, संबंधित पक्षों के बीच 29 जनवरी 2021 को हुई विलय एवं व्यवस्था की समग्र योजना, और 30 जनवरी 2021 के बोर्ड प्रस्तावों के अनुसार टीवीएस समूह के भीतर एक आंतरिक पुनर्गठन पर विचार किया गया है (प्रस्तावित संयोजन)।
संबंधित पक्षों का संक्षिप्त विवरण नीचे दिया गया है:
(ए) टीवीएस मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड: यह एक होल्डिंग कंपनी है और वर्तमान में किसी भी व्यवसाय में संलग्न नहीं है। इसके शेयरधारक अपनी-अपनी सहायक कंपनियों के जरिए मुख्य रूप से निवेश परामर्श, श्रम बल संबंधी सहायता सेवाओं, मोटर वाहन के कलपुर्जों के थोक वितरण, टायर एवं ट्यूब के लिए मरम्मत सामग्री के निर्माण और कृषि गतिविधियों में संलग्न हैं।
(बी) टी.एस. राजम टायर्स प्राइवेट लिमिटेड: यह टीवीएस मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और वर्तमान में किसी भी व्यवसाय में संलग्न नहीं है।
(सी)सदर्न रोडवेज (मदुरै) प्राइवेट लिमिटेड: यह एक होल्डिंग कंपनी है और वर्तमान में किसी भी व्यवसाय में संलग्न नहीं है। इसके शेयरधारक अपनी सहायक कंपनियों के जरिए कृषि संबंधी गतिविधियों में संलग्न हैं।
(डी) त्रिचूर सुंदरम संथानम एंड फैमिली प्राइवेट लिमिटेड: यह एक होल्डिंग कंपनी है और वर्तमान में किसी भी व्यवसाय में संलग्न नहीं है। इसके शेयरधारक अपनी सहायक कंपनियों के जरिए मुख्य रूप से उधारी देने संबंधी सेवाओं, बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग सेवाओं, बीमा उत्पादों के वितरण, निवेश प्रबंधन, मोटर वाहन के कलपुर्जों के निर्माण में संलग्न हैं।
(ई) टीवीएस सुंदरम फास्टनर्स प्राइवेट लिमिटेड: यह एक होल्डिंग कंपनी है और वर्तमान में किसी भी व्यवसाय में संलग्न नहीं है। इसके शेयरधारक अपनी सहायक कंपनियों के जरिए किसी भी व्यावसायिक गतिविधि में संलग्न नहीं हैं।
(एफ) मदुरै अलगर एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड: यह एक होल्डिंग कंपनी है और वर्तमान में किसी भी व्यवसाय में संलग्न नहीं है। इसके शेयरधारक अपनी सहायक कंपनियों के जरिए फिनोल फॉर्मेल्डिहाइड रेजिन और कैशू फ्रिक्शन डस्ट के निर्माण में संलग्न है।
(जी) एसबी टीवीएस इंडस्ट्रियल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड: यह एक होल्डिंग कंपनी है और वर्तमान में किसी भी व्यवसाय में संलग्न नहीं है। इसके शेयरधारक अपनी सहायक कंपनियों के जरिए मुख्य रूप से अल्युमीनियम, पैकेजिंग और लेबल प्रिंटिंग सेवाओं के व्यापार में संलग्न है।
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More
पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment