Categories: News-Headlines

सीसीआई ने द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड द्वारा आइलैंड स्टार मॉल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (ISMDPL) की शेष 49 प्रतिशत शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड द्वारा आइलैंड स्टार मॉल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (आईएसएमडीपीएल) की शेष 49 प्रतिशत शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।

प्रस्तावित संयोजन में कनाडा पेंशन योजना निवेश बोर्ड (यानी विक्रेता) द्वारा लक्ष्य में 49 प्रतिशत के इक्विटी निवेश से पूरी तरह बाहर निकलना तथा द फीनिक्स मिल्स लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) का स्वयं (या अपने सहयोगियों के जरिए) शत-प्रतिशत शेयरधारक बनना तथा इस प्रकार आइलैंड स्टार मॉल डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (लक्ष्य) में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एकमात्र नियंत्रण प्राप्त करना शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता अपनी विभिन्न सहायक कंपनियों के जरिए खुदरा मॉल, वाणिज्यिक कार्यालय, आतिथ्य संपत्ति, खाद्य एवं पेय पदार्थ और आवासीय संपत्तियों की बिक्री सहित वाणिज्यिक और खुदरा स्थानों के विकास (डिजाइनिंग, निष्पादन, विपणन आदि सहित), संचालन और पट्टे पर देने में संलग्न है।

लक्ष्य, प्रत्यक्ष रूप से तथा अपनी सहायक कंपनियों के जरिए, भी कुछ शहरों में वाणिज्यिक एवं खुदरा अचल संपत्ति के विकास (डिजाइनिंग, निष्पादन, विपणन आदि सहित), संचालन और पट्टे पर देने में मुख्य रूप से सक्रिय है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

6 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

6 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.