Categories: News-Headlines

सीसीआई ने टैलेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एयर इंडिया में शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने टैलेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एयर इंडिया लिमिटेड, एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड और एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी।

प्रस्तावित संयोजन में टैलेस प्राइवेट लिमिटेड (टैलेस)द्वारा एयर इंडिया लिमिटेड (एयर इंडिया) और एयर इंडिया एक्सप्रेस लिमिटेड (एआईएक्सएल) की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी तथा एयर इंडिया एसएटीएस एयरपोर्ट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (एआईएसएटीएस) की 50 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण की परिकल्पना की गई है।

टैलेस, टाटा संस की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। टाटा संस एक निवेश होल्डिंग कंपनी है, जो भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के साथ एक मुख्य निवेश कंपनी के रूप में पंजीकृत है और “प्रणालीबद्ध रूप से जमा नहीं लेने वाली महत्वपूर्ण मुख्य निवेश कंपनी” के रूप में वर्गीकृत है।

एयर इंडिया का पूर्ण स्वामित्व भारत सरकार के पास है। एआईएक्सएलके साथ, एयर इंडिया मुख्य रूप से घरेलू अनुसूचित हवाई यात्री परिवहन सेवा, अंतर्राष्ट्रीय अनुसूचित हवाई यात्री परिवहन सेवा और एयर कार्गो परिवहन सेवाएं प्रदान करने का व्यवसाय करती है।

आईएसएटीएसनिम्नलिखित घरेलू हवाई अड्डों – दिल्ली, बेंगलुरु, हैदराबाद, मैंगलोर और तिरुवनंतपुरम पर रख-रखाव (ग्राउंड हैंडलिंग) सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ बेंगलुरु हवाई अड्डे पर कार्गो रख-रखाव (हैंडलिंग) सेवाएं प्रदान करने का व्यवसाय करती है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

41 minutes ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.