भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने टीपीजी स्कोन एसजी प्राइवेट लिमटेड द्वारा शोट पूनावाला प्राइवेट लिमिटेड की कुछ शेयरधारिता के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित संयोजन में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड से द्वितीयक खरीद के माध्यम से (प्रस्तावित संयोजन) एसपीपीएल में कुछ शेयरधारिता का टीपीजी स्कोन एसजी प्राइवेट लिमटेड द्वारा अधिग्रहण शामिल है।
टीपीजी स्कोन एसजी प्राइवेट लिमिटेड (टीपीजी स्कोन/अधिग्रहणकर्ता), प्रस्तावित संयोजन के प्रयोजनों के लिए 11 अक्टूबर 2024 को सिंगापुर में शामिल नव निगमित विशेष प्रयोजन निवेश वाहन है। वर्तमान में इसका भारत में कोई संचालन नहीं है। टीपीजी स्कोन टीपीजी समूह की सहयोगी है, जो 1992 में स्थापित वैश्विक, विविधिकृत निवेश फर्म है। टीपीजी स्कोन को अंततः एक इकाई द्वारा प्रबंधित और नियंत्रित किया जाता है, जिसे टीपीजी समूह की अंतिम होल्डिंग कंपनी टीपीजी इंक (टीपीजी) के सहयोगियों द्वारा सलाह दी जाती है। टीपीजी, इसकी सहायक कंपनियों और सहयोगियों सहित, को एक साथ “टीपीजी समूह” कहा जाता है।
शॉट पूनावाला प्राइवेट लिमिटेड (एसपीपीएल/टारगेट) ट्यूबलर ग्लास को एम्पौल, शीशियों, कार्ट्रिज और प्रीफिल्ड सीरिंज या अन्यथा में परिवर्तित करके प्राथमिक फार्मास्युटिकल पैकेजिंग और उनके सहायक घटकों के लिए एम्पौल, शीशियां, कारतूस या सीरिंज जैसे स्टेराइल या नॉन-स्टेराइल ग्लास कंटेनर के विकास, निर्माण और बिक्री के व्यवसाय में लगी हुई है।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment