Categories: News-Headlines

सीसीआई ने एचडीएफसी बैंक द्वारा एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में शेयर के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31(1) के तहत एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) की एचडीएफसी एर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (टारगेट) में शेयर के अधिग्रहण को मंजूरी दी है।

इस प्रस्तावित संयोजन में हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कार्पोरेशन (एचडीएफसी) से अधिग्रहणकर्ता द्वारा टारगेट की बकाया इक्विटी शेयर पूंजी का 4.99 फीसदी अधिग्रहण शामिल है।

अधिग्रहणकर्ता एक सार्वजनिक सूचीबद्ध बैंकिंग कंपनी है जो भारतीय रिजर्व बैंक के साथ पंजीकृत है। यह थोक क्षेत्र में वाणिज्यिक व निवेश बैंकिंग और खुदरा क्षेत्र में लेनदेन/शाखा बैंकिंग को कवर करने वाली बैंकिंग सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करती है। खुदरा बैंकिंग भाग के एक हिस्से के रूप में, अधिग्रहणकर्ता जीवन और सामान्य/गैर-जीवन बीमा उत्पादों के वितरण में भी शामिल है।

टारगेट, एचडीएफसी और एर्गो इंटरनेशनल एजी का एक संयुक्त उद्यम है और भारत में सामान्य/गैर-जीवन बीमा के कारोबार में लगा हुआ है। यह सामान्य/गैर-जीवन बीमा उत्पादों की एक पूरी श्रृंखला प्रदान करता है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.