Categories: News-Headlines

सीसीआई ने आकाश एजुकेशनल की कुछ हिस्सेदारी को BYJUZ द्वारा अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारत प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने आज प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31 (1) के तहत आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) की कुछ हिस्सेदारी के थिंक एंड लर्न प्राइवेट लिमिटेड (बीवाईजेयूज या बायजू) द्वारा अधिग्रहण से संबंधित प्रस्तावित संयोजन तथा उसके बाद बायजू और एईएसएल के विलय को मंजूरी दी।

प्रस्तावित संयोजन का परिणाम एईएसएल के बायजू में विलय में आएगा और इसके परिणामस्वरूप, बायजू नियंत्रणकारी कंपनी (सरवाइविंग इनटिटी) हो जाएगी। इस प्रकार, बायजू प्रभावी रूप से पूरी तरह अधिग्रहण कर लेगी और एईएसएल के ऊपर उसका एकमात्र नियंत्रण हो जाएगा।

बायजू भारत में निगमित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। बायजू प्रत्यक्ष रूप से तथा अपनी सहायक कंपनियों के जरिये ऑॅनलाइन शैक्षणिक सेवाएं उपलब्ध कराती हैं। यह प्राइमरी एवं सेकेंडरी स्कूल के विषयों के लिए एक टेक्नालॉजी आधारित शिक्षा मंच, इंजीनियरिंग, मेडिकल आदि की प्रवेश परीक्षाओं के लिए ओवरसीज तथा देश में टेस्ट प्रीपरेटरी कोचिंग सेवाएं उपलब्ध कराती है।

एईएसएल भारत में निगमित एक गैर सूचीबद्ध कंपनी है। एईएसएल (प्रत्यक्ष रूप से या अपनी सहायक कंपनी आकाश एजुटेक प्राइवेट लिमिटेड के जरिये या अपनी फ्रेंचाइजी के जरिये) के-12 छात्रों के लिए पाठ्यक्रम आधारित कोचिंग और इंजीनियरिंग, मेडिकल, ओलंपियाड, राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा आदि जैसी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टेस्ट प्रीपरेटरी सेवाएं उपलब्ध कराती है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

13 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

16 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

16 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

17 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.