Categories: News-Headlines

सीमा सड़क संगठन (BRO) आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है

सीमा सड़क संगठन- बीआरओ आज अपना स्थापना दिवस मना रहा है। देश के सीमावर्ती क्षेत्रों में ढांचागत विकास के क्षेत्र में अग्रणी बीआरओ राष्ट्र के लिए अपनी शानदार सेवा के 63 वर्ष पूरे कर रहा है।

बीआरओ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चौधरी ने बीआरओ के सभी सेवानिवृत्त और वर्तमान कर्मियों को बधाई दी है।

हार, हरा नहीं सकती उस समूह को जो लगातार कोशिशें करता है। सीमा सड़क संगठन लक्ष्य प्राप्ति में लगातार कोशिशे करने के लिए जाना जाता है। सीमांत इलाकों में कठिन परिस्थितियों के बावजूद बनाई गई हर एक सड़क बीआरओ के कभी ना हारने मानने वाले जज्बे और शौर्य की कहानी है। स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर मैं सभी कर्मयोगियों से आह्वान करता हूं कि स्वयं को श्रमेण सर्वम साध्यम इन आदर्श वाक्य के लिए स्वयं को पुनः समर्पित करें और बीआरओ को आसमान से भी ऊपर और क्षितिज के पार तक ले जाने की महारथ हासिल कर राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान देते रहें।

राजीव चौधरी ने पिछले वर्ष के दौरान संगठन की प्रमुख उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पूर्वी लद्दाख के उमलिंग ला दर्रे पर समुद्र तल से 19 हजार चौबीस फीट की ऊचांई पर सड़क बनाई गयी है, जो अब आधिकारिक तौर पर दुनिया की सबसे ऊंची मोटर वाहन चलाने योग्य सड़क बन गई है।

सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक ने कहा कि बीआरओ की उप‍लब्धियों ने क्षेत्रीय अखंडता और देश के साथ-साथ भारत के पड़ोस के सबसे दुर्गम क्षेत्रों के कल्याण और प्रगति को सुनिश्चित किया है।

राजीव चौधरी ने संगठन की सभी रैंकों से नए जोश और समर्पण के साथ उत्कृष्टता के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Recent Posts

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी

शरीर में विटामिन की कमी के संकेत: जानिए कौन-सा विटामिन क्यों है जरूरी परिचय हमारे… Read More

1 day ago

वैभव सूर्यवंशी ने बताया किसने दिलाए विंबलडन फाइनल के लिए कपड़े, अभिषेक शर्मा का नाम लिया

वैभव सूर्यवंशी का खुलासा: विंबलडन फाइनल देखने के लिए अभिषेक शर्मा ने दिलाए कपड़े भारतीय… Read More

2 days ago

YouTuber Sourav Joshi ने E20 पेट्रोल पर उठाए सवाल, Mercedes-Benz ने जारी की सफाई

YouTuber Sourav Joshi का दावा- E20 पेट्रोल से Mercedes की माइलेज घटी, कंपनी ने दी… Read More

2 days ago

CSK और Stephen Fleming की 18 साल पुरानी साझेदारी खत्म, IPL के सफल युग का हुआ अंत

CSK ने Stephen Fleming से 18 साल पुराना नाता तोड़ा, चेन्नई सुपर किंग्स के सुनहरे… Read More

2 days ago

उत्तर प्रदेश में बड़े पैमाने पर तबादले, कई अधिकारियों का ट्रांसफर; पूरी सूची और वजह जानें

उत्तर प्रदेश तबादला: प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों का ट्रांसफर, जानें क्या है पूरा मामला… Read More

2 days ago

This website uses cookies.