केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने 12वीं कक्षा के परिणामों को अंतिम रूप देने की समयसीमा इस महीने की 22 तारीख से बढाकर 25 तारीख कर दी है। यदि कोई स्कूल इस समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाता तो उसके परिणाम अलग से घोषित किए जाएंगे। बोर्ड ने यह भी घोषणा की है कि प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए 12वीं की परीक्षा 16 अगस्त से 15 सितम्बर के बीच आयोजित की जाएगी।
परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों को लिखे पत्र में कहा है कि परिणाम तैयार करने वाले शिक्षक तनाव में हैं, घबराहट के कारण उनसे गलतियां हो रही हैं और वे उन्हें ठीक करने के लिए सीबीएसई को अनुरोध भेज रहे हैं। इन समस्याओं को देखते हुए बोर्ड ने परिणामों को अंतिम रूप देने की समय सीमा बढाने का फैसला किया है।
नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More
ग्रे मार्केट क्या है और यह कैसे काम करता है? वित्तीय और कारोबारी दुनिया में… Read More
रवि किशन को लेकर फिर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर भोजपुरी सिनेमा… Read More
पटना में खान सर और संजय कुमार झा को लेकर चर्चाओं का दौर तेज बिहार… Read More
दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment