सीबीआई ने जेईई मुख्य परीक्षा में गडबडी करने के आरोप में एक निजी शिक्षा संस्थान-एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के उन्नीस स्थानों की तलाशी ली है।
परीक्षा सम्पन्न होने के बाद सीबीआई ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, पुणे, जमशेदपुर, इंदौर और बंगलूरू में 19 स्थानों पर छापे मारे। छापों के दौरान 25 लैपटॉप, सात कम्प्यूटर और तीस पोस्ट डेटेड चेक, कई आपत्तिजनक दस्तावेज और उपकरण बरामद हुए हैं। आरोप है कि कम्पनी के निदेशकों ने अपने अन्य साथियों और दलालो के साथ मिलकर ऑनलाइन परीक्षा में हेराफेरी की।
सीबीआई सूत्रों ने कहा है कि कम्पनी के निदेशक परीक्षार्थियों को शीर्ष राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए हरियाणा के सोनीपत में एक परीक्षा केन्द्र पर रिमोट के माध्यम से उनके प्रश्न पत्र हल कराने के लिए बडी राशि लेते थे। जांच एजेंसी इस मामले में कई लोगों से पूछताछ कर रही है।
भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More
भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment