पूर्वोत्तर बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्र में बना चक्रवाती तूफान उत्तर-पूर्वोत्तर दिशा में बढ़ गया है और कमजोर पड़कर कम दवाब के क्षेत्र में बदल गया है। यह पूर्वोत्तर-बांग्लादेश और मेघालय स्थित है। इसके आज शाम तक उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ने तथा कमजोर पड़ कर कम दवाब के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के.जैनामणि ने आकाशवाणी से बातचीत में बताया कि इस चक्रवाती तूफान के प्रभाव से अरूणाचल प्रदेश, पूर्वोत्तर असम, मेघालय और नगालैंड में भारी वर्षा हो सकती है।
कल रात बांग्लादेश में सित्रांग चक्रवात से करीब दस हजार घरों को नुकसान पहुंचा है। आज ढाका में संवाददाताओं को इसकी जानकारी देते हुए आपदा प्रबंधन और राहत मंत्री मोहमद इनामुर्रहमान ने बताया कि सरकार ने तूफान से प्रभावित करीब दस लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि फिलहाल अधिकतर लोग अपने-अपने घर वापस जा चुके हैं।श्री रहमान ने कहा कि कल रात तटवर्ती क्षेत्रों से टकराने के बाद तूफान की गति में बड़ी तेजी से कमी आई। उन्होंने कहा कि इस आपदा में अब तक नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। उन्होंने यह भी कहा कि इस चक्रवात के कारण छह हजार हेक्टेयर फसल को नुकसान पहुंचा है और मछली पकड़ने के एक हजार से अधिक जालों को नुकसान हुआ है। इससे पहले, बिजली राज्य मंत्री नसरुल हमीद ने कहा कि चक्रवात सित्रंग के कारण बिजली की व्यवस्था अस्त-व्यस्त है और अस्सी लाख लोगों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो रही है, क्योंकि बिजली के खंभों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में बिजली बहाली की कोशिश की जा रही है।
इस बीच, चट्टोग्राम, कॉक्स बाजार और बैरीसाल हवाई अड्डों से आज दोपहर से उड़ान सेवाएं बहाल कर दी गई हैं। करीब छत्तीस घंटे तक स्थगित रहने के बाद फैली और लांच सेवाएं फिर शुरू हो गईं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment